भादरा। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति के विश्रामगृह में शुक्रवार को डीएपी खाद टोकन वितरण के लिए एकत्रित हुए किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज में शामिल ASI चेतराम को लाइन हाजिर करने के साथ ही हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह और आरएसी के हेड कांस्टेबल सत्यवान को निलंबित कर दिया है।
