दिवाली से पहले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने सोमवार को अपनी बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिसमें निकासी प्रावधानों को सरल बनाना, मुकदमेबाजी को कम करने के लिए विश्वास योजना की शुरुआत और ईपीएफओ 3.0 के तहत एक डिजिटल परिवर्तन योजना शामिल है। यह बैठक केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई।