Gold Investment: माना जाता है कि शेयर बाजार धैर्यवान निवेशकों को इनाम देता है, लेकिन पिछले एक दशक के आंकड़े एक अलग ही कहानी बताते हैं। जिसे सोने को लंबे समय तक ‘मृत संपत्ति’ यानी डेड एसेट कहा गया, वही गोल्ड निवेशकों के लिए सबसे मजबूत संपत्ति बनकर उभरा है। पिछले एक साल में एमसीएक्स पर सोना 70% चढ़ा है। एनएसई में सूचीबद्ध शेयरों के विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले एक साल में 5% शेयर ही सोने से बेहतर रिटर्न दे पाए, 95% शेयर पीछे रह गए। लंबी अवधि में तस्वीर बहुत अलग नहीं है। 10 वर्षों में केवल 26% शेयर ही सोने के रिटर्न को पार कर पाए। भारतीय महिलाओं ने बिना किसी मार्गदर्शन के चुपचाप सुस्त-सी दिखने वाली धातु को खरीदती रहीं, जिसने रिटर्न देने में सभी को पीछे छोड़ दिया।
