Gold Silver price forecast: सोना और चांदी लगातार निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बड़ी छलांग के बाद एक-दो गिरावट से उनकी ऊपर चढ़ने की रफ्तार प्रभावित हुई है, लेकिन मजबूती की संभावनाएं बरकरार हैं। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का मानना है कि भले ही गोल्ड-सिल्वर की रफ्तार पिछले साल जैसी न रहे, लेकिन ये धातुएं 2026 में भी अच्छा रिटर्न देकर जाएंगी। अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने या उसे बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो केवल कीमतों के अनुमान के आधार पर फैसला लेना ठीक नहीं होगा। यह जानना भी जरूरी है कि गोल्ड-सिल्वर की चाल किन फैक्टर्स पर टिकी है, कौन इन्हें खरीद रहा है और भविष्य में क्या हालात बन सकते हैं।
