Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.16 फीसदी या 261 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और डॉलर में कमजोरी के बीच मजबूत हाजिर मांग के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली है। इससे पहले गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, चांदी 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई थी।