Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में धुआंधार तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी सोने में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतें 1.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की तरफ आगे बढ़ रही हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.77 फीसदी या 977 रुपये की बढ़त के साथ 1,28,187 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यह सोने का नया ऑल टाइम हाई लेवल है। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।