Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.15 फीसदी या 180 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। मंगलवार 21 अक्टूबर को सोने का वायदा भाव 1,29,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस तरह करीब एक हफ्ते में सोने की कीमतें करीब 10,000 रुपये टूट गई हैं। कॉमेक्स पर भी सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है।
