Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज सोने में भारी तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.58 फीसदी या 2047 रुपये की बढ़त के साथ 1,31,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह सोने का नया ऑल टाइम हाई रेट है।
