Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1036 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। सोने से इतर चांदी की कीमतों मे आज जबरदस्त तेजी आई है। इससे चांदी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।