Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के संकेतों के बीच घरेलू बुलियन मार्केट में भी आज गिरावट दर्ज की गई। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और कॉमेक्स (COMEX) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोना और चांदी दोनों के भाव लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
