Gold Silver Price Today Surge: पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज करने के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार से लेकर ग्लोबल मार्केट तक दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना रहा। आज के सत्र में गोल्ड और सिल्वर ने अपने पिछले क्लोज के मुकाबले ऊंचे हाई लेवल छुए, जिससे निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ।
