Gold Silver Price Today: दिवाली के बाद आज मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। आज 21 अक्टूबर को एमसीएक्स एक्सचेंज पर मुहूर्त ट्रेडिंग हुई है। इस दौरान सोने-चांदी में जबरदस्त बिकवाली हुई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 1.88 फीसदी या 2453 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 1,28,171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स पर आज 01:45 p.m. से 02:45 p.m. के बीच मुहूर्त ट्रेडिंग हुई है।
