Valentine’s Day Gold Silver Price: घरेलू वायदा बाजार में कल शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में बढ़त देखी गई थी। लेकिन आज शनिवार को भौतिक चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोने के भाव कुछ स्थिर नजर आए। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर चांदी का कोई गिफ्ट अपने पार्टनर को देना चाहते हैं, तो शायद ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है, क्योंकि आज चांदी के भाव गिरे हुए हैं। आइए जानते हैं चांदी का ताजा भाव।
