Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में दिवाली के बाद से जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। सोमवार, 20 अक्टूबर को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1,30,624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, दो दिन बाद ही 22 अक्टूबर को सोना 1,21,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह दिवाली के बाद सिर्फ दो दिन में ही सोने के भाव 8,767 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गए। हालांकि, आज गुरुवार को सोने में कुछ रिकवरी आई और यह शुरुआती कारोबार में 1055 अंक की तेजी के साथ 1,22,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।