Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायादा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.12 फीसदी या 143 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई है। साथ ही इजराइल और हमास के बीच तनाव कम होने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

You missed