Gold Rate Today: करवा चौथ पर सोने-चांदी की जूलरी खरीदने वालों के लिए इस बार कीमतें राहत लेकर आई हैं। सोने-चांदी के भाव अपने उच्च स्तरों से काफी अधिक टूट चुके हैं। गुरुवार को भी कीमतें वैश्विक और घरेलू वायदा बाजार में लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सोने का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 3.90 डॉलर टूटकर 4,047 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 26.02 डॉलर गिरकर 4041.34 डॉलर प्रति औंस रह गया है।
