Gold Silver Price Today: बुधवार देर रात अमेरिका से आई एक खबर से सोने-चांदी की कीमतों को पंख लग गए हैं। दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.55 फीसदी या 710 रुपये की बढ़त के साथ 1,30,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दर को घटाने का फैसला लिया है। यूएस फेड रेट को 0.25 फीसदी घटा दिया गया है। इससे प्रमुख ब्याज दर तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है।
