Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.88 फीसदी या 1189 रुपये की बढ़त के साथ 1,36,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने की कीमतों में यह तेजी नया भूराजनीतिक संकट पैदा होने से आई है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया है। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ और कीमतें बढ़ गईं।
