Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के पहले ही दिन सोने-चांदी के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना भारी बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया है। सोमवार सुबह एमसीएक्स पर सोना 1.59 फीसदी या 1927 रुपये की बढ़त के साथ 1,23,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1,23,680 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यह सोने का नया ऑल टाइम हाई है।