Gold Price Today on 10th June 2026: सोने की कीमत में आज बुधवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 4300 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोने के रेट 3950 रुपये टूटकर 1,36,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 3230 रुपये गिरकर 1,11,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
