Gold Rate Today 2nd September 2026: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2070 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1900 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1550 रुपये गिरकर 1,14,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
