Gold Price Forecast: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला है। पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1.26 फीसदी या 1805 रुपये की बढ़त के साथ 1,45,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा इस समय 0.66 फीसदी या 1235 रुपये की बढ़त के साथ 1,88,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
