Futures trading: अगर आप शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी ‘गुड न्यूज’ से कम नहीं है। इजराइल-ईरान जंग (Israel-Iran War) की खबरों के बीच सोने के भाव में मची उथल-पुथल ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। आसमान छूते भाव के बाद आज सर्राफा बाजार में ‘ब्रेक’ लगता दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। गुड रिटर्न्स’ और वायदा कारोबार के आंकड़ों के मुताबिक, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे फिसला (Gold Price India)है, जबकि चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। सर्राफा बाजार में आई इस गिरावट ने शादी-ब्याह वाले घरों को बड़ी राहत दी है। अगर आप गहने बनवाने की सोच रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए किसी ‘गोल्डन चांस’ से कम नहीं है।