Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट आई है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव में कमी के संकेतों से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ। वहीं, उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली भी कीमतों में गिरावट का बड़ा कारण रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार 26 दिसंबर को सोना 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार, 2 जनवरी को यह सोना 1,35,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह इस हफ्ते सोने की घरेलू वायदा कीमत में 4,112 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज हुई है।