Gold Silver Price Drop Drastically: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। बीते कुछ सत्रों से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन आज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में तेज बिकवाली देखने को मिली है। सोना और चांदी दबाव में कारोबार करते नजर आए।