Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पूरे हफ्ते का निचोड़ देखें तो दोनों ही धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। ग्रीनलैंड विवाद से नया भू-राजनीतिक तनाव पैदा हुआ है। यूरोप और अमेरिका के बीत रिश्तों में घटास आई है। इससे वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल है। जिससे कीमती धातुएं सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने 100 डॉलर से ऊपर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वहीं, सोना भी 5000 डॉलर प्रति औंस के करीब है। सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि प्लैटिनम, पैलेडियम और रेडियम जैसी कीमती धातुएं भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कीमतों में कितना उछाल आया है।
