Gold Silver Price Today: सोना और चांदी वापस अपने रंग में लौट आए हैं। दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में जब गोल्ड-सिल्वर में गिरावट आई, तो यह सवाल पूछा जाने लगा कि क्या तेजी का बुलबुला फूट गया है? संभावना जताई गई कि ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब ये कीमती धातुएं सस्ती होंगी। लेकिन एक तेज उछाल ने तस्वीर पलटकर रख दी है। अब माना जा रहा है कि सोना और चांदी तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। पिछले साल दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया था। खासकर, चांदी की चमक ने सबको पीछे छोड़ दिया। 2026 में फिर से चांदी को लेकर बुलिश माहौल है।
