सोने और चांदी पर लोन के नियम 1 अप्रैल, 2026 से बदलने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल जून में कुछ स्टैंडर्ड लेंडिंग गाइडलाइंस जारी की थीं, जिसका मकसद उपभोक्ताओं की सुरक्षा, लोन में पारदर्शिता लाना और लोन देने वाले लेंडर्स की जवाबदेही तय करना है। RBI ने सोने की तरह ही चांदी के बदले लोन को भी मंजूरी दी है। ये गाइडलाइंस अगले साल अप्रैल से लागू हो जाएंगी। ये नियम क्या हैं, इससे गोल्ड और सिल्वर लोन लेने वाले ग्राहकों पर क्या असर होगा। चलिए इसको समझते हैं।
