Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 110 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये गिरकर 1,43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 90 रुपये गिरकर 1,17,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।
