Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्ती ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं। रिद्धि सिद्धि बुलियंस के एमडी पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी अनिश्चितता ने तेल बाजार को प्रभावित किया है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ जाती है। बाजार अब अमेरिका के रोजगार संबंधी आंकड़ों और फेड की अगली चाल पर नजर बनाए हुए है।