Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज सोमवार को बड़ी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव सोमवार दोपहर 1.35 फीसदी या 2124 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 4.12 फीसदी या 10,412 रुपये की बढ़त के साथ 2,63,356 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।