Gold Rate Today: सोने के घरेलू वायदा भाव में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर सोने का भाव 1.49 फीसदी या 2225 रुपये की बढ़त के साथ 1,51,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.28 फीसदी या 5435 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,689 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेड द्वारा ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने से सोने में वैल्यू बाइंग देखने को मिल रही है और भाव उछल गए हैं।
