Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुक्रवार शाम सोने का वायदा भाव 0.61 फीसदी या 844 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा इस समय 2.66 फीसदी या 6,471 रुपये की बढ़त के साथ 2,49,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।