Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार दोपहर एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.41 फीसदी या 550 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.77 फीसदी या 1604 रुपये की गिरावट के साथ 2,05,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।