Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी में जबरदस्त तेजी दिख रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। बुधवार दोपहर एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.19 फीसदी या 258 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 3.11 फीसदी या 6,143 रुपये की भारी तेजी के साथ 2,03,898 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।