Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुक्रवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.39 फीसदी या 602 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में एमसीएक्स पर शुक्रवार शाम चांदी का भाव 0.91 फीसदी या 2981 रुपये की बढ़त के साथ 3,30,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
