Gold Rate Today: रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर सोने-चांदी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि सोने, चांदी या बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि वे उतार-चढ़ाव की फिक्र किये बिना लगातार सोना, चांदी, बिटकॉइन और इथेरियम खरीदते रहेंगे। अपने इस फैसले के पीछे उन्होंने वजह भी बतायी है। कियोसाकी ने अपनी बात का आधार अमेरिका के बढ़ते राष्ट्रीय कर्ज और अमेरिकी डॉलर की लगातार घटती क्रय शक्ति (पर्चेजिंग पावर) को बनाया।