Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव बुधवार दोपहर 4.51 फीसदी या 6,786 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.82 फीसदी या 9,135 रुपये की बढ़त के साथ 3,33,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
