Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा मार्केट में सोमवार शाम सोने का भाव 6.66 फीसदी या 9,619 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 8.51 फीसदी या 19,299 रुपये की गिरावट के साथ 2,07,473 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर में लगातार मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स 100.15 तक पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका में रेट कट की उम्मीदों को झटका लगा है। फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि जल्द रेट कट की संभावना कम है।