Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घेरलू वायदा बाजार में सोना भारी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम सोने का वायदा भाव 1.49 फीसदी या 1670 रुपये की बढ़त के साथ 1,13,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव मंगलवार शाम 1.23 फीसदी या 1645 रुपये की बढ़त के साथ 1,35,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।