Gold Rate: सोने की कीमतें रोज नया रिकॉर्ड लेवल छू रही हैं। 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। ऐसे में लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है। जिन परिवारों में आने वाले समय में शादियां होनी है, उनका बजट गड़बड़ा गया है। शादी के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा जूलरी में ही जा रहा है। लेकिन अब लोग इस महंगे सोने का भी तोड़ निकाल रहे हैं।
