Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। बुधवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.26 फीसदी या 2025 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते निवेशक जोखिम भरे बाजारों से बिकवाली कर रहे हैं और सेफ हैवन एसेट्स में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में भारी खरीदारी देखी जा रही है।