Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.30 फीसदी या 1579 रुपये की बढ़त के साथ 1,22,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.88 फीसदी या 2744 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।