Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। बुधवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.42 फीसदी या 2287 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,395 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 2.67 फीसदी या 7082 रुपये की बढ़त के साथ 2,72,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
