Gold Price Today: सोने की कीमत में आज सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोने का वायदा भाव 1.75 फीसदी या 2,777 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार दोपहर चांदी का भाव 2.92 फीसदी या 7,582 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,853 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

You missed