Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना 0.11 फीसदी या 135 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.69 फीसदी या 1005 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,715 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। आइए जानते हैं कि सर्राफा बाजार में आज 24, 22, 20 और 18 कैरेट सोने के क्या रेट्स हैं।
