Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर 1.41 फीसदी या 1886 रुपये की बढ़त के साथ 1,36,082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 2.39 फीसदी या 4,981 रुपये की बढ़त के साथ 2,13,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
