Gold Silver Price Today: कुछ दिनों से लगातार बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा सोना बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को सोना 0.03 फीसदी या 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,17,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.11 फीसदी या 154 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,566 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं कि दिग्गज ज्वैलर्स आज किस भाव सोना बेच रहे हैं।
