Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से काफी गिरावट आयी है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती करने का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। साथ ही फेड ने साल 2025 में 2 और रेट कट के संकेत दिए हैं। केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, फेड के इस फैसले से शॉर्ट टर्म में सोने में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन लॉन्ग टर्म में सोने का आउटलुक पॉजिटिव है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर इस हफ्ते सोने की कीमत 1,09,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई हैं।
