Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज मामूली तेजी देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार शाम सोने का भाव 0.11 फीसदी या 131 रुपये की बढ़त के साथ 1,23,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.08 फीसदी या 117 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। आइए जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव क्या हैं।